3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
जिस्मानी भूख मिटाने के खौफनाक कदम उठाया, देखें वीडियो
Play video

जिस्मानी भूख मिटाने के खौफनाक कदम उठाया, देखें वीडियो

20 मई को की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, महिला समेत तीन को भेजा जेल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 28 May 2018, 9:05 AM IST

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने एक हफ्ते पहले हुई युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने जिस्मानी भूख मिटाने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया था। पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीनों लोगों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने बताया उत्तर प्रदेश में क्यों हो रहा निवेश, देखें वीडियो

सर्विलान्स के जरिए हुआ खुलासा

20 मई 2018 को थाना पुवायां के गंगसरा में सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिली थी। लाश की पहचान इसी इलाके के लक्ष्मीपुर के रहने वाले राकेश के रूप में की गई थी। पहले पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच की। जांच में पुलिस को पत्नी के अवैध सम्बन्धों की बात पता चली। इसी आधार पर पुलिस ने सर्विलान्स के जरिए पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें

फतेहपुर सीकरी दरगाह में जूता पहनकर घुसे पुलिसकर्मी, तो हो गया बवाल, पुलिस ने भाग कर बचाई जान

प्रेम संबंधों में था बाधक

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी किरन के गांव के ही बुधपाल से अवैध सम्बन्ध थे। इस बात का पता जब पति को चला तो उसने पत्नी की पिटाई कर दी। अवैध सम्बन्धों में बाधा बनने पर महिला के प्रेमी बुधपाल और उसके दोस्त कल्लू ने राकेश को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनों राकेश की लाश को मोटरसाइकिल पर लादकर ले गये और सड़क के किनारे उसकी फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी बुधपाल और उसके एक साथ कल्लू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक एस चिनप्पा ने बताया हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

आईपीएल में सट्टा लगा रहा सपा नेता रंगेहाथ गिरफ्तार

 

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश