31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शामली
बेटी की शादी के लिए घर में रखा दहेज आैर गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ- देखें वीडियो
Play video

बेटी की शादी के लिए घर में रखा दहेज आैर गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ- देखें वीडियो

घर लौटने पर पीड़ित को लगा चोरी का पता
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 2:58 PM IST

शामली।कैराना में परिवार के साथ ईट-भट्टे पर काम करने गये मजदूर के मकान से चोरों ने गहनों समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी में दहेज देने व उसके लिए रुपया रुपया जोड़कर कुछ गहने बनवाये थे।जिस पर चोरों ने मौका पाकर हाथ साफ कर दिया।मजदूरी से लौटने पर पीड़ित को इसका पता लगा।जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मजदूरी से घर लौटने पर लगा पता

बृहस्पतिवार को मोहल्ला गुलशन नगर निवासी समेदीन ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सहारनपुर जनपद के पठेड में ईंट भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करता है। वह रोज की तरह सुबह मजदूरी के लिए निकला था। शाम के समय घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर रखी अलमारी व संदूक मैं रखे सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में रखे बेटी के दहेज के लिए 2 जोड़ी सैंपल चांदी, दो सोने के गले के हार , 2 जोड़ी चूड़ी चांदी, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, पीतल के बर्तन सहित कपड़े रखे थे। यह सब सामान चोर चोरी कर ले गये। पीड़ित ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश