13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट्स-वीडियो
Weather Update: झमाझम बरसात में पहाड़ों से आया पानी का सैलाब, संभल नहीं पाए लोग
Play video

Weather Update: झमाझम बरसात में पहाड़ों से आया पानी का सैलाब, संभल नहीं पाए लोग

शहर में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह मंद-मंद हवा चलने से राहत मिली, हालांकि धूप निकलने के बाद गर्मी और उमस ने पसीने बहाए। शाम को तेज हवा संग धूल उड़ी। घनघोर घटाओं ने तेज बरसात से शहर को तरबतर कर दिया। बरसात से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। नाले-नालियां भी बह निकले। लोगों को भीषण गर्मी और धूप से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक 36.7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

बादलों के बीच सूरज तांक-झांक का दौर चला। दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 2 बजे बाद काले बादलों ने घेर लिया। शाम करीब 4 बजे तेज हवा संग धूल उड़ी। शाम 4.30 बजे बादलों ने चुप्पी तोड़ी। शास्त्री नगर, लोहागल रोड, कायड़, वैशाली नगर, फाॅयसागर रोड, रीजनल कॉलेज, बी.के. कौलनगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, पंचशील, कोटड़ा, रामगंज, केसरगंज सहित अन्य इलाकों को तेज बरसात ने भिगोया। इससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। आंतेड़, क्रिश्चियनगंज और अन्य नालों-नालियों में पानी बह निकला।