10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
बकरियों के लिए पत्ता तोडऩे बबूल के पेड़ में चढ़ा युवक, करंट की चपेट में आने से मौत
Play video

बकरियों के लिए पत्ता तोडऩे बबूल के पेड़ में चढ़ा युवक, करंट की चपेट में आने से मौत

बुझ गया घर का चिराग, गर्भवती पत्नी हुई विधवा, डेढ़ साल की बेटी के सिर से छिना पिता का साया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Manoj Kumar Pandey

•

Updated: 18 Mar 2025, 9:23 PM IST

सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र के मधुरी गांव में एक युवक की 11 हजार हजार विद्युत लाइन से करंट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे की है। स्थानीय निवासी राहुल पिता ददुआ पाल (21) घर से कुछ ही दूरी पर बबूल के पेंड़ में बकरियों के लिए पत्ते तोडऩे के लिए चढ़ा था। वहीं बिजली की 11 हजार लाइन पेड़ से छूकर गुजरी थी, जहां युवक करंट की चपेट में आ गया और उसके हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए, घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ से तेज आग की चिंगारी निकली तो आस-पास के लोग दौडक़र पहुंचे, जहां युवक पेड़ में झुलसा हुआ मिला। घटना की सूचना जमोड़ी पुलिस व बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी गई। विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और करंट का प्रवाह बंद करवाया, इसके बाद युवक के शव को पेड़ से उतरवाकर पीएम कार्रवाई उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।
इस हादसे से पाल परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राहुल पाल ही घर का जिम्मेदार बेटा था, माता-पिता बूढ़े हो गए हैं। राहुल की पत्नी सीता का रो रो कर बुराहाल था, वह गर्भवती है, पेट मेंं छ: माह का बच्चा है। एक बेटी दीपिका डेढ़ साल की है। उसके सिर से पिता का साया छिन गया। गर्भवती पत्नी विधवा हो गई।

बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप-
युवक की मौत पर ग्रामीणों सहित परिजनों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई राजेंद्र पाल ने बताया, 11 हजार विद्युत लाइन के तार काफी ढीले हैं, और नीचे तक लटक रहे हैं। बबूल के पेड़ पर भी तार लटके हुए थे। इसके संबंध में पूर्व में विद्युत कंपनी में शिकायत की गई थी, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया। विद्युत कंपनी की लापरवाही के कारण ही राहुल करंट की चपेट में आया है, और उसकी मौत हुई है।