11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
भामााशाह योजना में निजी अस्पताल संचालकों का यूं हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण
Play video

भामााशाह योजना में निजी अस्पताल संचालकों का यूं हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

सीकर.

सीकर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भामाशाह योजना से जुड़े अस्पताल संचालकों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। भामाशाह प्राइवेट हॉस्पीटल एसोसिएशन के बैनर तले संचालकों ने इस दौरान भामाशाह योजना से जुड़े अस्पतालों का मानसिक और आर्थिक शोषण होने का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखा कि भामाशाह योजना के तहत बीमा कंपनी उन्हें ना तो समय पर क्लेम दे रही है और ना ही पूरा दे रही है। उस पर नियमों को ताक पर रख कई अस्पतालों को योजना से अलग कर दिया है। जिसके कारण अस्पताल संचालकों का मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है।

लिहाजा भामाशाह योजना से बेवजह अलग किए गए अस्पतालों को फिर से जोडऩे, बीमा कंपनी से क्लेम राशि पूरी और समय पर दिलाने और डीजीआरसी और एसजीआरसी में यूनियन को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। अस्पताल संचालकों ने चेतावनी भी दी कि सात दिन में न्याय नहीं मिलने पर वह भामाशाह योजना का बहिष्कार कर देंगे।