6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने इस तरकीब से बचाई जान
Play video

चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने इस तरकीब से बचाई जान

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

मण्ड्रेला. कस्बे में पिलानी रोड पर रविवार देर रात्रि को वार्ड 19 निवासी सिराज खान सूरजगढ़ जाकर लौट रहे थे। उसी दौरान सैनीपुरा से निकलते ही पिलानी रोड़ पर अज्ञात करण से चलती गाड़ी में आग लग गई। हादसे में वे भी झुलस गए। वहीं गाड़ी जल कर राख हो गई।

इस संबंध में थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि वार्ड 19 निवासी आदिल खान ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई रविवार देर रात्रि को निजी कार्य से कही जा कर आ रहा था। आते वक्त मण्ड्रेला के पास ही उसकी कार में अचानक आग लग गई। जिससे उसका चालक सिराज खान आग की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।