
सीकर.
पूरा सीकर स्तब्ध है। वजह चार बच्चों की मौत। वो भी एक साथ। चारों एक ही परिवार के। दो तो सगे भाई थे। रविवार दोपहर को सीकर में देव गैस एजेंसी के पास बीड़ बालाजी मंदिर के पास मिट्टी में दबने से चारों बच्चों की मौत हुई है। फिलहाल चारों बच्चे के शव सीकर के एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। हादसे के RajasthanPatrika.com ने परिजनों व घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लोगों से बातचीत की तो वो कई वजह सामने आई जिन पर गौर किया जाता तो बच्चों को बचाया जा सकता था।
VIDEO : सीकर में दर्दनाक हादसा : तीन भाइयों के चार बेटों की मौत, मिट्टी में दबे मिले शव
01 : बीड़ के हो चारदीवारी
सीकर जिला मुख्यालय पर काफी दूरी में बीड़ क्षेत्र फैला हुआ है। बीड़ में सालभर पहले ही चारों तरफ तारबंदी करवाई गई है। हरिजन बस्ती के लोगों का कहना है कि बीड़ क्षेत्र के तारबंदी की बजाय चारदीवारी होनी चाहिए ताकि कोई बच्चा उधर जा ही नहीं सके। अगर बीड़ के चारदीवाी होती तो ये हादसा नहीं होता।
02 : वन विभाग के कर्मचारी दिखाएं गंभीरता
बच्चों के परिजनों का यह आरोप है कि जब बच्चे मिट्टे में दबे हुए थे तो समय रहते वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दे दी गई थी, मगर विभाग के कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। कर्मचारी मौके पर आए तो जरूर तो मगर यह हादसा वहां से चले गए।
03: परिजन भी रखें बच्चों का ध्यान
बीड़ जैसे सूनसान इलाके में जाने से अपने बच्चों को परिजनों को भी रोकना चाहिए। बीड़ में जगली जानवरों से भी बच्चों को खतरा रहता है।
इन बच्चों की गई जान
गड्डे में पांच बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चा किसी काम से घर चला गया था। शेष चार बच्चों पर मिट्टी टूटकर गिर गई, जिससे चारों उसके नीचे दब गए। एक बारगी तो किसी को पता ही नहीं चला। फिर बच्चों की तलाश में परिजन उधर आए तो वे मिट्टी में दबे हुए थे और उनकी चप्पल दिखाई दे रही थी। तब उन्हें बाहर निकाला। मरने वालों में अभिषेक (11) व राहुल (10) सगे भाई और महेश (8) व संजय (10) परिवार के ही थे।