5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
Play video

हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

नी धरना प्रदर्शन कर मानदेय में जबरन हर महीने कटौती करने का किया विरोध
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 10 Aug 2024, 9:32 PM IST

धरना प्रदर्शन कर मानदेय में जबरन हर महीने कटौती करने का किया विरोध

सिंगरौली. जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी मानदेय में लगातार कटौती की जा रही है। जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों के पास की गई है लेकिन इसमें सुधार नहीं किया गया है।

इसके अलावा देवसर के बीसीएम की शिकायत के बाद भी उन्हें अन्यत्र नहीं हटाया गया। कहना है कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो जिले की समस्त आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। जिसकी पूरी जवाबदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले एक वर्ष से अ​धिक समय से उन्हें पूरा मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

मानदेय में हर महीने कोई न कोई बहाना बनाकर कटौती कर लिया जा रहा है। इतना ही नहीं आज तक की गई कटौती का भुगतान नहीं किया गया। कटौती की रकम मांगने पर कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी जाती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब वे ये अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। उन्हें पूरा मानदेय नहीं दिया गया और कटौती की रा​शि वापस नहीं की गई तो वे अनि​श्चितकालीनहड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगी।