30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
कोतवाली पुलिस ने किया फरार आरोपी को गिरफ्तार
Play video

कोतवाली पुलिस ने किया फरार आरोपी को गिरफ्तार

फरार आरोपी को गिरफ्तार
Google source verification

सिंगरौली. कोतवाली पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन केशरी पिता रमेश केशरी उम्र 17 वर्ष निवासी परसौना थाना वैढ़न की रिपोर्ट पर आरोपी अनुज स्वीपर निवासी स्वीपर कालोनी हनुमान मंदिर रोड वैढ़न व आरोपी देवेंद्र सिंह निवासी डीएवी रोड के ​खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने फरियादी की निशानदेही पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मुताबिक आरोपी अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। देवेन्द्र सिंह घटना के बाद से फरार था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे डीएवी रोड वैढ़न में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना से प्रयुक्त चाकू एवं फरियादी की मोटरसायकल की चाभी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।