5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Play video

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

आजादी के रंग, खाकी के संग, निकाली गई रैली में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व अधिकारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 15 Aug 2024, 8:37 PM IST

सिंगरौली. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की ओर से निकली तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई थाना विंध्यनगर में समाप्त हुई। तिरंगा बाइक रैली के जरिए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थानों सहित अन्य स्थानों में झंडा लगाने की अपील की। साथ ही आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। तिरंगा बाइक रैली के दौरान लोगों को जागरूक किया और अभियान के तहत हर घर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन-बान और शान को बनाए रखना व उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा है और यह तिरंगा झंडा हमारे देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता का प्रतीक है। इसे बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। पुलिस की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में तरह-तरह के आयोजन कराए गए हैं।