5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
मवेशी को वाहन से रौंदने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
Play video

मवेशी को वाहन से रौंदने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को भेजा जेल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 8 Sep 2024, 9:17 PM IST

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को भेजा जेल

सिंगरौली. मवेशी को वाहन से रौंदने वाले चालक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि पांच सितंबर की देर शाम बलियरी रोड वैढऩ में अज्ञात कार चालक द्व्रारा जान बूझकर पालतू मवेशी पर कार चढ़ाकर दुर्घटना कारित किया। घायल मवेशी का उपचार कराया गया।

घटना की शिकायत गौ सेवा संस्थान के सदस्य नितिन पाण्डेय कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मप्र गौवंशबध प्रतिषेध अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू किया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने कार चालक आरोपी मोहम्मद वाहिद खान पिता कलीमुल्ला खान निवासी बलियरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक एमपी 66 सी 9283 को जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त कर लिया है। फुटेज में स्पष्ट हो रहा है कि वाहन चालक ने मवेशी को रौद दिया है।