5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
पीडि़त परिवार को नहीं मिल रहा गल्ला, पट्टा से भी वंचित
Play video

पीडि़त परिवार को नहीं मिल रहा गल्ला, पट्टा से भी वंचित

कांग्रेसजन से मृतक की पत्नी ने साझा की समस्या
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 4 Sep 2024, 9:18 PM IST

कांग्रेसजन से मृतक की पत्नी ने साझा की समस्या

सिंगरौली. गन्नई गांव के मृतक आदिवासी किसान इंद्रपाल अगरिया के परिजनों से बुधवार को कांग्रेसजन ने फिर मुलाकात की। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बंशमणि प्रसाद वर्मा के साथ मृतक के घर पहुंचे पूर्व मंत्री ने उनकी पत्नी जगमतिया अगरिया से उनकी समस्या पूछी।

जगमतिया ने बताया कि उसे राशन नहीं मिलता है। पति की मृत्यु के बाद राशन के लिए परेशान होना पड़ेगा। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी जमीन का उन्हें कई वर्षों से अस्थाई पट्टा नहीं मिला है। साथ ही बताया कि संबल योजना में भी नाम नहीं शामिल है। नाम शामिल होता तो कर्मकारी के रूप में मिलने वाली राशि भी प्राप्त होती।

पूर्व मंत्री ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त किया और परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवाज उठाया जाएगा। पूर्व मंत्री ने मौके पर ही कई अधिकारियों से बात कर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। कहा कि जिला प्रशासन को वहां शिविर लगाकर पीडि़त परिवार के साथ गांव के अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही शिविर आयोजित नहीं किया तो कांग्रेसजन वहां धरना-प्रदर्शन पर बैठेंगे। पूर्व मंत्री के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला, सरपंच संघ के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक व हेमलता डेहरिया सहित अन्य कांगे्रसजन उपस्थित रहे।