6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
पद्मावत विवाद- प्रदर्शनकारियों ने पहले दिया गुलाब, न मानने पर सिनेमा हॉल के मालिक को…
Play video

पद्मावत विवाद- प्रदर्शनकारियों ने पहले दिया गुलाब, न मानने पर सिनेमा हॉल के मालिक को…

लोगों ने गुलाब देकर की थी पद्मावत न दिखाने की मांग.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Jan 2018, 11:26 PM IST

सीतापुर. पद्मावत फिल्म को लेकर देश भर में करणी सेना व अन्य तमाम लोगों द्वारा और संगठनों द्वारा आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई जगह हिंसक माहौल भी बना रहा जिसमें से सीतापुर भी एक रहा। दरअसल यहां के एससीएम मॉल में आज फिल्म का प्रदर्शन हुआ और उसको लेकर मॉल के मालिक पर जानलेवा हमला भी हुआ, लेकिन आपको बता दें इस हमले से पहले और फिल्म के लगने से पूर्व कुछ लोगों द्वारा गुलाब का फूल देकर मॉल के अधिकारियों से फिल्म को ना लगाने की विनती भी की गई थी और प्रशासन से निवेदन भी किया गया था। इसके बाद भी फिल्म का प्रदर्शन होते ही माहौल अचानक बदल गया और एक बड़ी घटना होते-होते रह गई।

जानकारी है कि भारी पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच देशभर के विभिन्न पिक्चर हालों में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन हुआ। लाखों लोगों ने आज पहले दिन इस फिल्म को देखा, लेकिन इस बात को लेकर कोई भी आश्वस्त नहीं था। फिल्म के प्रदर्शन के बाद हालातों में बदलाव नहीं हुए। दरअसल सीतापुर में फिल्म के शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों द्वारा मॉल के अधिकारियों को गुलाब का फूल देकर फिल्म न लगाने की गुजारिश की गयी थी। इसके साथ ही संजय लीला भन्साली का भी विरोध किया गया था। उधर करणी सेना की तरफ से पहले ही भारत बंद का आवाहन आज के दिन किया गया था, लेकिन इस तरह की बंदी का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। हालांकि अलग-अलग शहरों में कुछ कुछ लोगों द्वारा फिल्म का विरोध अपने-अपने स्तर पर किया गया।

वहीं सीतापुर में एससीएम मॉल के मालिक संजय अग्रवाल पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी BMW कार के शीशे तोड़ दिए गए, यहां तक कि मौके पर तैनात प्रशासन की गाड़ियों पर भी पथराव की खबरें निकल के सामने आई, लेकिन पुलिस की किरकिरी को कम करने के लिए प्रशासन पर हमले की बात पीछे छोड़ दी गई। अब मॉल के मालिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस उन सभी लोगों को तलाश रही है जिनके द्वारा सुबह फूल दिए गए थे।