19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Sitapur / Videos / चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 11 Oct 2018, 10:14 PM IST

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरों ने पिछले एक सप्ताह में कई बाइकों को अपना निशाना बनाया हैं। चोरों ने बीती रात घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अपना निशाना बनाया और उसे लेकर रफू चक्कर हो गए। घटना की यह वारदात घर के बाहर लगी सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर कस्बे का हैं। यहाँ रमेश अपने काम से वापस जब घर पहुंचा तो बाइक घर के बाहर खड़ी करके घर के अंदर चला गया। बाइक स्वामी जब थोड़ी देर बाद घर के बाहर आया तो उसके रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि उसकी बाइक घर के सामने से गायब थी। बाइक स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के सामने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोर की करतूत सामने आ गया और पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं।