29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
सीतापुर में केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में भाजपा सरकार बनने का किया दावा
Play video

सीतापुर में केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव के 300 सीटों पर चुनाव जीतने वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मुंगेरी लाल के सपने देखने का सबको हक है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Aug 2021, 2:29 PM IST

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 53980 लाख की कीमत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सीतापुर वासियों को सड़कों की सौगात दी। डिप्टी सीएम ने सड़को को गड्ढामुक्त बनाने पर जोर देते हुए नई सडकों के निर्माण कार्य और मरम्मत के लिए धनराशि आवंटित की है। केशव प्रसाद मौर्या ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति सत्यापन के लिए विधानसभा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के 300 सीटों पर चुनाव जीतने वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मुंगेरी लाल के सपने देखने का सबको हक है और वह भी सपने ही देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार 2022 में फिर से 300 से अधिक सीटों को जीतकर फिर सत्ता में आएगी।