
सीतापुर. सीतापुर के कमलापुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर हो गया। जिसको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यह दर्दनाक हादसा एक विद्यालय में बनाये जा रहे भवन के दौरान हुआ। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों की हालत बेहद दयनीय है।
तार टूटने से हुआ हादसा
दरअसल कमलापुर थाना के सुरेचा स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में काम करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक भवन निर्माण के दौरान कुछ मजदूर लोहे की सीढ़ी पकडे हुए थे कि तभी अचानक 11 हजार की लाइन का एक तार टूट कर सीढ़ी पर गिर गया। जिससे सीढ़ी में जबरदस्त करंट आ गया और सीढ़ी पकड़े सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गये। जिससे 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी है कि सभी मजदूर यहां के बड़े विद्यालय विद्या ज्ञान स्कूल में एक भवन बनाने का काम कर रहे थे। जिसका कार्य अल्वेट कंपनी करा रही थी। इस भीषण हादसे से चार परिवारों में मातम का माहौल छा गया और सभी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है।
मृतकों की सूची
1- मधुलाल पुत्र शंकरदयाल, निवासी गांव सुरेंचा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर
2- अमृत पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम इमालिहा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर
3- अंकुल पुत्र बउआ निवासी ग्राम सुरेंचा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर
4- महेंद्र पुत्र कटीलेराम निवासी ग्राम बमहेहरा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर