4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
वैलेंटाइन डे से पहले लड़की को पुलिस के सामने किया प्रपोज, इसके बाद हुआ ये..
Play video

वैलेंटाइन डे से पहले लड़की को पुलिस के सामने किया प्रपोज, इसके बाद हुआ ये..

वैलेंटाइन डे से पहले लड़की को पुलिस के सामने किया प्रपोज, इसके बाद हुआ ये..  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 1:52 PM IST

सीतापुर. सीतापुर में वैलेंटाइन डे से पहले एक बेखौफ मनचले का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनचला पहले तो एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है, फिर वही से गुजर रहे एक पुलिस के सिपाही द्वारा विरोध करने पर मनचला निडरता के साथ हवाई फायर करता हुआ आराम से टहलता हुआ वहां से चला जाता है। हैरानी इस बात की है कि पुलिसकर्मी भी हवाई फायर से घबराकर वहां से चुपचाप निकल लेता है।

दरअसल वायरल होने वाला ये वीडियो शहर कोतवाली के लोहरबाग इलाके के मां अम्बे गेस्ट हाउस व भाजपा विधायक राकेश राठौर के आवास के बीच से गुजरने वाली गली का है। सूत्रों की माने तो लड़की कोचिंग सेंटर के लिए आई थी। जैसे ही लड़की कोचिंग से निकली पीछे की तरफ अपने साथी के साथ मौजूद मनचला दबंगई के साथ चलती सड़क पर लड़की के साथ छेड़खानी करता है।

लड़की घबरा कर कोचिंग के भीतर चली जाती है, तभी वहां से गुजर रहा एक पुलिस कर्मी जब लड़के का विरोध करता है तो पहले तो मनचला सिपाही के साथ बहस करता दिखाई देता है फिर आपने देसी तमंचे से एक हवाई फायर करता हुआ वापस उसी गली से निकल जाता है। जहां से वो आया था। हालांकि इसी बीच उसका साथी वहां से गायब हो जाता है। इस वीडियो के बाबत पुलिस का कहना है कि ऐसी जानकारी तो सामने आई, लेकिन साफ बताने को कुछ भी तैयार नहीं है।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो वाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है तब यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। ये वीडियो कब का है, किसने रिकोर्ड किया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वीडियो सही है या नहीं इसके बारे में जांच चल रही है।