
सीतापुर. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के निधन के चलते पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत सरकार ने आज देश के सभी सरकारी कार्यालयों व सस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वही सीतापुर में अटल जी निधन के शोक का असर अल्पसख्यकों में भी देखने को मिला।
अटल जी के देहांत के चलते आज सीतापुर की कपड़ा मंडी व नई दरी मंडी समेत अल्पसंख्यक समुदाय ने अपनी दुकाने बंद रखी है और पूर्व प्रधान मंत्री की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की।