12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
अनियंत्रित होकर बस खाई में पलटी, हादसे में एक यात्री की मौत
Play video

अनियंत्रित होकर बस खाई में पलटी, हादसे में एक यात्री की मौत

आधा दर्जन यात्रियों की हालत नाजुक, 26 घायलों का उपचार जारी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 17 May 2018, 1:41 PM IST

सीतापुर. जिले में आज सुबह एक प्राइवेट बस के अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर है। इसके अलावा बस में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटे आयी है। घटना तालगांव थाना क्षेत्र के पारा चौराहे के पास की है। यहां सीतापुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस अचानक असंतुलित होकर खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे के होते ही वहां चीख पुकार से कोहराम मच गया। गांव वालों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराकर शेष यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। इस हादसे में दैनिक यात्रा करने वाले टीचर और व्यापारी भी घायल हुए है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।