6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
इस शहर में निकली तिरंगा यात्रा, डीजे की धुन पर लोगों ने मनाया जश्न
Play video

इस शहर में निकली तिरंगा यात्रा, डीजे की धुन पर लोगों ने मनाया जश्न

डीजे पर मना गणतंत्र दिवस का जश्न, निकाली तिरंगा यात्रा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 26 Jan 2018, 6:44 PM IST

सीतापुर. 69 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं सीतापुर शहर में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर की सड़कों पर हर तरफ तिरंगा लहर रहा है और तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

डीजे पर गणतंत्र दिवस का जश्न

सीतापुर शहर में आज सुबह से ही तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें रोड DJ को भी शामिल किया गया था। इस रोड डीजे पर राष्ट्र गान और भारत मां के जयकारे की धूम बज रही थी, वहीं इसके पीछे सैकड़ों की तादाद में बाइकों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का उद्घोष कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा सीतापुर शहर के बस स्टैंड चौराहे से शुरु होकर बहुगुणा चौराहा होते हुए लोहार बाग, आंख अस्पताल मार्ग, लालबाग चौराहा, शहर कोतवाली चौराहा, चुंगी चौराहे तक चलती रही और पूरे शहर को देशभक्ति के आगोश में भर दिया गया। 69 वे गणतंत्र दिवस पर सीतापुर शहर में भी कई अलग-अलग जगह आयोजन हुए और तिरंगा फहराया गया। जिसमें सीतापुर कलेक्ट्रेट में, पुलिस लाइन में, शहर के सभी पार्कों में व मुख्य-मुख्य कालोनियों में भी तिरंगा फहराया गया। यहीं नहीं बच्चों के स्कूलों में भी राष्ट्रगान के साथ तिरंगा लहराया गया और इस अवसर पर तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। शहर की तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था और श्रद्धा के साथ स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना भी एक अलग उद्देश्य था। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग सड़कों पर तिरंगा यात्रा को देखने के लिए भी मौजूद रहे। वहीं DJ की धुन पर सड़कों पर लोग जश्न मनाते नजर आये।