25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
तालाब में डूब गये दो परिवारों के इकलौते चिराग, वीडियो में देखें- ऐसे हुआ हादसा
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Sitapur / Videos / तालाब में डूब गये दो परिवारों के इकलौते चिराग, वीडियो में देखें- ऐसे हुआ हादसा

तालाब में डूब गये दो परिवारों के इकलौते चिराग, वीडियो में देखें- ऐसे हुआ हादसा

सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र का मामला...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:17 PM IST


सीतापुर. जिले के दो परिवारों में उस वक्त कोहराम मच गया, जब तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गयी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को तालाब से निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना तंबौर थाना क्षेत्र के राजनपुर मार्ग पर स्थित सारिक ब्रिक फील्ड की है। यहां भट्टे के पास स्थित एक तालाब में इलाके के रायपुर निवासी मनीराम का 15 वर्षीय पुत्र महेश और इलाके के ही हरिशन का 16 वर्षीय पुत्र छोटू तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहराई में जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों तालाब की गहराई में जा पहुंचे और दोनों डूबने लगे। चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों ही मृतक बच्चे अपने परिवार में इकलौते चिराग थे।

परिजनों ने की शिनाख्त
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।