20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
गुलाबी नगर में सुहाना हुआ मौसम, शाम होते ही चली 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
Play video
Hindi News / Special / Videos / गुलाबी नगर में सुहाना हुआ मौसम, शाम होते ही चली 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

गुलाबी नगर में सुहाना हुआ मौसम, शाम होते ही चली 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए और तेज हवा चली। करीब 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। परकोटे सहित कुछ स्थान पर हल्की बारिश हुई। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Gupta

•

Updated: 6 May 2023, 7:56 PM IST

जयपुर। मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को ठंडा कर दिया है। आमतौर पर मई में लू और गर्मी का प्रकोप रहता है लेकिन इस बार विक्षोभ के असर से हुई बारिश ने गर्मी कम कर दी है। यही कारण है कि अब तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा हैं। हालांकि शुक्रवार को सुबह से सूर्य देव के तेवर थोड़े तल्ख नजर आए तो अब तक बंद एसी और कूलर फिर चल पड़े हैं। दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए और तेज हवा चली। करीब 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। परकोटे सहित कुछ स्थान पर हल्की बारिश हुई। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया।
—————
दिन के तापमान में 2 डिग्री की हुई बढ़त
इधर, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। रविवार से मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा।
—————————–