3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
जिला स्तर पर हो समाधान, जयपुर तक न पहुंचे मामले
Play video

जिला स्तर पर हो समाधान, जयपुर तक न पहुंचे मामले

-जिला महिला मंच की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Pankaj Prakash Joshi

•

Updated: 27 Feb 2018, 12:17 PM IST

बंूदी. आज के जमाने में हर किसी को सेवा के बदले कुछ ना कुछ चाहिए, लेकिन महिला जिला मंच नि:शुल्क सेवा दे रहा है। जिले में अपना समय देकर महिलाओं की पीड़ा का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। यह बात सोमवार को बूंदी सर्किट हाउस पहुंची राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जिला कलक्टर से जिलों के महिला मंचों के कार्य की रिपोर्ट लेंगे। ताकि यह पता चल सके कि महिला मंच कैसा काम कर रहा है। श्रेष्ठ कार्य मिलने पर महिला मंचों को सम्मानित किया जाएगा। महिला मंच का उद्देश्य यह है कि जिला स्तर पर समस्या का समाधान हो ताकि जयपुर तक मामले ना पहुंचे। अध्यक्ष शर्मा ने जिला कलक्टर से महिला थाना, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के संचालन व कार्य प्रणाली की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में कमी लाने के लिए जागरूकता की जरूरत है। सभी को अपने घरों से जागरूकता अभियान शुरू करना होगा। महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने राज महिला सुरक्षा एप लांच किया है। धारा ३५४ की जानकारी देने के लिए कॉलेज व स्कूलों में शिविर लगाकर कानूनी जानकारी की पुस्तिका का वितरण कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों व निजी कंपनियों में भी हरेसमेंट कमेटी एक्टिव कर रखी है। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशन भी समाज के लिए घातक साबित होता जा रहा है। आयोग शादी से पहले भी परामर्श देने का कार्य कर रहा है।
थानों में महिला डेस्क हो प्रभावी
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शर्मा ने जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को जिले के थानों में महिला डेस्क को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला डेस्क नियमित रूप से खुला रखा जाए। थानों में महिला डेस्क अलग से नजर आए। इसका बड़ा बैनर लगाया जाए, वहां पर कार्यरत महिला कार्मिकों के नाम भी स्पष्ट नजर आने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को सरकार का सुरक्षा ऐप भी महिलाओं व युवतियों को ज्यादा से ज्यादा डाउन लोड करवाने के लिए कहा।