22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
रणथम्भौर में अब जोन होंगे 15 पर्यटन होगा 10 में
Play video

रणथम्भौर में अब जोन होंगे 15 पर्यटन होगा 10 में

पांच नए जोन होंगे शुरू वन विभा्रग ने क्षेत्र किया चिह्नित
Google source verification


सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में अब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच नए जोन खोले जाएंगे। वन विभाग की ओर से इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से रणथम्भौर की विभिन्न रेंजों में से कई रेंजों में से कई रेंजोंं में नए जोन खोलने की कवायद कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से नए जोन के लिए एरिया व जगह भी चिह्नित कर लिया गया है।
ट्रैक भी हुए तैयार
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथम्भौर में खोले जाने वाले नए पर्यटन जोन खोलने कि लिए विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्रों में ट्रैक भी तैयार कर लिए गए हैं। वहीं कई इलाकों में तो विभाग की ओर से जोन के एंट्री गेट भी तैयार कर दिए गए हैं। इसमें झूमर बावड़ी, भ्दलाव आदि कई खेत्र शामिल है।
103 किमी के क्षेत्र में विकसित होंगे नए जोन
वन विभाग की ओर से रणथम्भौर की अलग-अलग रेंज में पांच नए जोन खोलने के लिए कुल 103 किमी का एरिए का चयन किया गया है। यह क्षेत्र रणथम्भौर की ओरोपीटी, कुण्डेरा व खण्डार रेंज में शामिल है। इनमें से दो-दो जोन को कुण्डेरा व खण्डार रेंज में शुरू किए जाएंगे और एक नया जोन आरओपीटी रेंज में शुरू किया जाएगा। इसके पीछे वन विभाग की मंशा रणथम्भौर के मुख्स जोन से पर्यटकों का दबाव करने की है।
पर्यटन दस जोन में ही होगा
विभाग की ओर से भले ही रणथम्भौर में पांच नए जोन शुरू करने की कवायद की जा रही है लेकिन रणथम्भौर में आगे भी वर्तमान की ही तरह 10 जोनों में ही पर्यटन कराया जाएगा। विभाग की ओर से पांच नए जोन का संचालन रोटेशन पॉलिसी के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में जब जोन 11 से 15 में पर्यटन कराया जाएगा तो जोन एक से 10 में कुछ जोन को उस दिन के लिए बंद किया जाएगा।
गाइडलाइन आ रही आड़े
वन अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की गाइउलाइन के अनुसार किसी भी टाइगर रिजर्व में अधिकतम 20 प्रतिशत क्षेत्र में ही पर्यटन किया जा सकता है लेकिन यदि किसी टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 20 प्रतिशत से कम क्षेत्र में पर्यटन किया जा रहा है तो उसमें भी इजाफा नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान में रणथम्भौर में 16 प्रतिशत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा रही है।
एक नजर में रणथम्भौर बाघ परियोजना…
1734 वर्ग किमी है रणथम्भौर का क्षेत्रफल
10 जोनों में हो रहा है पर्यटन
5 नए जोन खोले जाएंगे रणथम्भौर में
103 किमी का एरिया किया गया है चिह्नित
16 प्रतिशत क्षेत्र में वर्तमान में हो रहा पर्यटन
इनका कहना है….
रणथम्भौर में पांच नए जोन विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए एरिया भी चिह्नित कर लिया गया है। इन जोनों का संचालन रोटेशन पॉलिसी के आधार पर किया जाएगा।
– महेन्द्र शर्मा, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।