7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
Rajasthan politics crisis विधायक अमीन खां का वीडियो वायरल, जो पैसों के लिए बिक जाते हैं, उनके नेतृत्व में राजस्थान में सरकार नहीं चलेगी
Play video

Rajasthan politics crisis विधायक अमीन खां का वीडियो वायरल, जो पैसों के लिए बिक जाते हैं, उनके नेतृत्व में राजस्थान में सरकार नहीं चलेगी

Rajasthan politics crisis राजस्थान कांग्रेस में नए सीएम पद को लेकर गहलोत और पायलट गुट में घमासान के बीच कांग्रेस के बुजुर्ग विधायक अमीन खां का एक वीडियों वायरल हो रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Sep 26, 2022

Rajasthan politics crisis राजस्थान कांग्रेस में नए सीएम पद को लेकर गहलोत और पायलट गुट में घमासान के बीच कांग्रेस के बुजुर्ग विधायक अमीन खां का एक वीडियों वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वे सचिन पायलट पर करारे हमले कर रहे है। इससे पहले स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का भी उनके घर पर विधायकों की बैठक के दौरान का वीडियों आया था जिसमें वे कह रहे थे कि पंजाब जैसा षडयंत्र राजस्थान में भी होने वाला था।

इसी तरह धारीवाल के आवास पर कल हुई विधायकों की बैठक में शिव विधायक अमीन खान का वीडियो आया हैं जिसमें वे कह रहे हैं कि वे हम आलाकमान का सम्मान करते हैं। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है हम कांग्रेस की इज्जत बचा कर रखें। राज्य में राज्य सभा सांसद बनने के लिए काबिल आदमी थे लेकिन फिर भी हमने आलाकमान के कहने पर राज्यसभा के लिए बाहर से आए उम्मीदवारों को दिल से वोट देकर जीता कर भेजे है। आलाकमान का आदेश हम मानते हैं लेकिन जो पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं पैसों में बिक जाते है उनके नेतृत्व में राजस्थान में सरकार नहीं चलेगी। अमीन खां ने ये भी कहा कि अशोक गहलोत सादगी पसंद है, ईमानदार है और कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है। उन्होंने कांग्रेस की 50 साल सेवा की हैं, आगे भी करते रहेंगे

https://youtu.be/Oh5v1odOiQo