2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

कार के गुप्त केबिन से जब्त चार करोड़ की चांदी

डूंगरपुर. बिछीवाड़ा पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान बुधवार दोपहर को एक कार में बने गुप्त केबिनों से चार करोड़ रुपए की चांदी जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान उदयपुर मार्ग की […]

Google source verification

डूंगरपुर. बिछीवाड़ा पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान बुधवार दोपहर को एक कार में बने गुप्त केबिनों से चार करोड़ रुपए की चांदी जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान उदयपुर मार्ग की ओर से एक कार आई। पुलिस ने कार को रोका तो अंदर दो युवक बैठे हुए थे। युवकों से पूछताछ की, तो उनके जवाब संतोषप्रद नहीं थे। इस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार चालक के पास वाली सीट, पीछे की सीट व डिग्गी में बने गुप्त केबिन की जांच की। पुलिस ने केबिन खोला तो अंदर चांदी के आभूषण पाए गए। संबंधित युवकों के पास चांदी के चार बिल मिले। पुलिस ने जब्त चांदी से बिल का मिलान किया, तो कुछ चांदी के पैकेट पर अंकित नाम अलग पाए गए। पर, इस संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया और खेमराणा गुजरात निवासी जयेश पुत्र छगनभाई परमार व राजकोट निवासी सचिन पुत्र माधव वाढोलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब्त चांदी का वजन करवाया, तो यह ४१८.२७६ किलोग्राम मिला। पुलिस ने इसकी कीमत करीब चार करोड रुपए आंकी है। कार्रवाई में लोकेंद्र , कांस्टेबल फतहलाल, युवराज , कुंदन , महेंद्र , राजकुमार व सुरेंद्र शामिल थे।