
खंडवा. जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क और बीज कंपनियों की मनमानी के मुद्दे पर सांसद-विधायक ने अफसरों को घेरा। सांसद ने ग्रामीण सड़क योजना को लेकर महाप्रबंधक पूछा क्या प्लानिंग है। गारंटी समय में ही गड्ढे हो गए हैं। प्रधानमंत्री सड़कों के दोनों छोर में पौधे नहीं लगाए गए हैं। नई सड़कों की प्लानिंग करो। सांसद ने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता और मटेरियल की जांच करने करने को कहा। और कहा कि आपके द्वारा सड़कों की गुणवत्ता की शिकायत में क्या कार्यवाही की गई। इस मुद्दे पर सांसद व विधायक करीब डेढ़ घंटे उलझे रहे।
बीज कंपनियां बाजार से खरीदकर बेच रहीं बीज
विधायक राम दांगोरे ने बीज कंपनियों का मुद्दा उठाया। कहा बीज कंपनियां सोयाबीन की जगह तुवर की बोनी कर रहीं हैं। उनके प्लाट की जांच की जाए। बाजार से खरीदकर सोयाबीन का बीज बना रहीं हैं। विधायक नारायण पटेल ने पुनर्वास गांवों में बिजली संकट का मुद्दा उठाए। उन्होंने कहा खंभे तक नहीं खड़े गए किए हैं। बैठक में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, जिपं सीइओ नंदा भलावे, ननि कमिश्नर समेत विभागीय अधिकारी व समिति के सदस्य रहे।