20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
जयपुर में 89 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, तेज बरसात से लगा मानसून आ गया
Play video
Hindi News / Special / Videos / जयपुर में 89 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, तेज बरसात से लगा मानसून आ गया

जयपुर में 89 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, तेज बरसात से लगा मानसून आ गया

शहर में हुई 13.2 मिमी बरसात
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Gupta

•

Updated: 24 May 2023, 8:13 PM IST

जयपुर। भीषण गर्मी से जूझते शहर को आंधी-बारिश से राहत मिली। बुधवार सुबह से ही मौसम बदला रहा। सूर्योदय के साथ ही तेज हवा चल रही थी। सुबह 10 बजते-बजते आसमान में बादल छा गए। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी, जिससे वातावरण में चारो ओर धूल ही धूल हो गई। करीब 3.30 घंटे तक आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर 1.30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान 89 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बीच कुछ इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे। इसके बाद बादलों की गर्जना के बीच रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 13.2 मिमी बरसात हुई। बारिश के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई। तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। देर शाम तक हवा और बारिश से ऐसा लगा मानो मानसून आ गया।

अधिकतम तापमान में साढे छह डिग्री की गिरावट
मौसम बदलने से दिन के तापमान में साढे छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री था, वह बुधवार को गिरकर 36 डिग्री पर आ गया। वहीं सुबह 10 बजे जब आसमान में बादल छाए थे, तब तापमान 35 डिग्री था। बारिश के बाद दोपहर 2.30 बजे तापमान गिरकर 22 डिग्री पर आ गया और शाम 5.30 बजे 17 डिग्री पर। तापमान गिरने से कूलर व एसी थम गए और शाम को मामूली सर्दी का अहसास हुआ।