9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर
#Changemaker : महिलाओं ने ली स्वच्छ राजनीति की शपथ
Play video

#Changemaker : महिलाओं ने ली स्वच्छ राजनीति की शपथ

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत गुरुवार को शहर के वार्ड नम्बर 8 के दुर्गा मंदिर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Google source verification

अनूपगढ़.

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत गुरुवार को शहर के वार्ड नम्बर 8 के दुर्गा मंदिर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में सीमा शेवकनी,चंद्रकांता नाखवा, गंगा देवी, निर्मला नाखवां,बिसनी देवी,पार्वती देवी नंदा,मीणा मीठिया, आशारानी,ज्ञान देवी, मीणा, कुसुम देवी, दिव्या मीठिया, प्रिया, केसर मिठिया,दिया,कलावती देवी गजरा,चांदी देवी सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमा शेवकानी ने पत्रिका चेंजमेंकर अभियान के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया।सीमा शेवकानी ने बताया कि स्वच्छ राजनीति के लिए जरूरी है कि अपने मत का प्रयोग साफ छवि के व्यक्ति के फेवर के लिए करें,अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को राजनीति से दूर करने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर खुद भी राजनीति में उतर कर राजनीति को स्वच्छ करने की मुहिम में भाग लेने की शपथ दिलाई।इसके अलावा छात्रा दिव्या ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है राजनीति में भी महिलाओं ने राष्ट्रपति पद तक पहुंच गई है।बैठक में चेंजमेंकर सहयोगी रमेश शेवकानी,लालचंद नाखवा,वेद प्रकाश मीठिया तथा त्रिलोक मीठिया ने सहयोग दिया।

 

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़