
– रात को पुलिस ने फिर अस्पताल में कराया भर्ती
श्रीगंगानगर.
श्रीगंगानगर. तहसील कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर अनशन करने वाले को पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया और एम्बुलेंस मुहैया कराई।
Video : नो-एक्सीडेंट डे की तर्ज पर अब नो-हॉर्न डे मनाएगी पुलिस
अनशनकारी एम्बुलेंस में बीकानेर जाने के बजाय रिक्शे में लेटकर शनिवार शाम वापस धरनास्थल पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार आईडीपी व स्वराज अभियान की ओर से पिछले कई दिनों से तहसील के बाहर धरना व अनशन किया जा रहा है। ये संगठन अस्पताल में सुविधाएं सुधारने सहित अन्य मांगें कर रहे हैं।
मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सरसों-चना की सरकारी खरीद का मामला
अनशन कर रहे नरेश शर्मा को पिछले दिनों तबीयत बिगडऩे पर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो शनिवार को बीकानेर अस्पताल रैफर कर दिया और सरकारी एम्बुलेंस मुहैया कराई। लेकिन नरेश बीकानेर जाने के बजाय रिक्शे पर अनशनस्थल आ पहुंचा।
अपने दावे पर खरी नहीं उतर पाई अन्नपूर्णा रसोई वैन
तहसील कार्यालय के बाहर रिक्शे पर ही लेटा रहा। मामले की सूचना पर जवाहरनगर थाने से एसआई ललिता राठौड़ पहुंची और समझाइस कर नरेश शर्मा को अस्पताल भर्ती करवाया। इस दौरान राजेश भारत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read more news…..
Video : इंग्लैंड की तर्ज पर महिला कमांडों करेंगी शहर में गश्त
Video : मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय के शिलान्यास सहित कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण