22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
स्कूली बच्चों ने खेली होली, उड़ाए अबीर गुलाल
Play video
Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / Videos / स्कूली बच्चों ने खेली होली, उड़ाए अबीर गुलाल

स्कूली बच्चों ने खेली होली, उड़ाए अबीर गुलाल

- कई स्कूलों में बच्चों ने खूब मनाई होली और पंजाबी गीतों पर ​थिरके
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Surender Kumar Ojha

•

Updated: 12 Mar 2025, 1:20 PM IST

श्रीगंगानगर. इलाके में होली से पहले अंतिम कार्य दिवस पर बुधवार को स्कूलों में रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने छात्रों को होली के त्योहार और जीवन में रंगों के महत्व के बारे में बताया। वहीं बच्चों ने अबीर गुलाल लगाकर शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। जवाहरनगर इंदिरा वाटिका में कई स्कूलों के बच्चों ने आकर खूब रंग जमाया। स्कूल संचालिका रुपिना शर्मा अरोड़ा ने बताया कि बच्चों ने भी होली पर विशेष टी शर्ट पहनकर इस रंगोत्सव में शामिल होकर होली उत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूल प्रबंध समिति की ओर से डीजेसाउंड के अलावा बच्चों को खाने और पीने की सुविधा दी। स्कूल की अध्यापिका ने भी होली के इस स्पेशल कार्यक्रम में बचपन की याद ताजा की। पंजाबी, हिन्दी और हरियाणवी गीतों पर स्कूली बच्चों ने जमकर डांस कर होली इस उत्सव को यादगार बना दिया।