3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
Video : श्रीगंगानगर में तापमान 45 पार, सीजन का सर्वाधिक
Play video

Video : श्रीगंगानगर में तापमान 45 पार, सीजन का सर्वाधिक

-लू के थपेड़ों ने किया हलकान
Google source verification

श्रीगंगानगर.

जिले में गर्म हवा के शोलों के चलते शुक्रवार को दिन का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन का सर्वाधिक है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही सूरज के तेवर तीखे थे। दिन चढऩे के साथ सूरज आग उगलने लगा। दोपहर में तो जनजीवन ठप सा हो गया।


सुबह 10 बजे बाद घरों से निकले लोग हाथ-मुंह अच्छी तरह ढंककर घरों से निकले परन्तु गर्मी से बच नहीं पाए। दिनभर ज्यूस की दुकानों की भीड़ लगी रही। श्रीगंगानगर में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। बुधवार को श्रीगंगानगर का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा था जो राज्य में सर्वाधिक रहा था।

सड़कें सूनी ग्राहकी ठप
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें सूनी हो गई। बाजार में दुकानदार ग्राहकों को तरस गए। जिला मुख्यालय से विभिन्न स्थानों के निकली बसों से यात्रीभार अचानक घट गया। दोपहर स्कूल से लौटे बच्चों को भी परेशानी हुई।

श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान
दिनांक तापमान
25 अप्रेल-44.5
26 अप्रेल-44.4
27 अप्रेल-45.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़