3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
Video : हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात
Play video

Video : हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात

मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 7 Mar 2018, 8:47 PM IST

मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा
श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में साधुवाली गांव में मंगलवार रात को झगड़े के दौरान हुई एक युवक की हत्या के बाद उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को साधुवाली गांव में हुए झगड़े में दिलीप नायक पुत्र कृष्णलाल, उसके भाई सुभाष उर्फ सेठी और चचेरा भाई धर्मपाल घायल हो गए थे। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दिलीप नायक ने दम तोड़ दिया। घायल सुभाष ने पर्चा बयान से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के धर्माराम बावरी, रामू, बिल्ला, रक्खीदेवी और मंगतूदेवी बावरी सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया।

 

गांव में हत्या को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक मय जाब्ते के गांव में पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। बुधवार सुबह अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। जहां जवाहरनगर थाना प्रभारी कौशिक, कोतवाली थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनियां, महिला थाना प्रभारी अरविंद बेरड व जाब्ता मौजूद रहा। मृतक के परिजनों के साथ पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल सहित अन्य लोग थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़