29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्तानपुर
UP Weather Updates : लगातार बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले, देखें वीडियो
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Sultanpur / Videos / UP Weather Updates : लगातार बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले, देखें वीडियो

UP Weather Updates : लगातार बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले, देखें वीडियो

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश होगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Jun 2021, 7:55 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Monsoon 2021 heavy rain in Sultanpur- पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। खासकर सुलतानपुर जिले में मानसून का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। जनपद में बीते छह दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांव की गलियों से लेकर मेन सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। शनिवार को भी दिन की शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई जो रुक-रुक कर जारी है। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा रखा है। लगातार बारिश ने मौसम को खुशनुमान बना दिया है। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने धान रोपाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और पूर्वी हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

यह भी पढ़ें : मानसून को फिर नहीं पढ़ पाया मौसम विभाग, समय से पहले दी दस्तक, इस साल जमकर होगी बारिश

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश