31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत
SURAT VIDEO/ सिर्फ 50 पैसे प्रति वर्गमीटर किराए पर दे दिया मनपा का प्लॉट
Play video

SURAT VIDEO/ सिर्फ 50 पैसे प्रति वर्गमीटर किराए पर दे दिया मनपा का प्लॉट

सत्तापक्ष पर अपने करीबियों को कौड़ी के दाम पर जमीनें सौंपने का लगाया आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 15 Oct 2023, 8:20 PM IST

सूरत. हजीरा विकास ट्रस्ट को वाहनों की पार्किंग के लिए किराए पर दिए गए मनपा के प्लॉट को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। मनपा में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने सत्तापक्ष पर अपने करीबियों को कौड़ी के दाम पर जमीनें सौंपने का आरोप लगाया है।

आप पार्षद जितेन्द्र काछडि़या ने बताया कि स्थाई समिति के ओर से वर्ष 2016 में मनपा के प्लॉट किराए पर सौंपने के समय डिपॉजिटी की राशि वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन अब की स्थाई समिति इस प्रस्ताव का ही पालन नहीं कर रही है। हाल ही में स्थाई समिति की ओर से रांदेर जोन क्षेत्र में टी.पी. स्कीम नंबर 16 (पाल) फाइनल प्लॉट नंबर 122 में मनपा का 5368 वर्ग मीटर क्षेत्र का प्लॉट हजीरा विकास ट्रस्ट को प्रतिदिन प्रतिवर्ग मीटर 50 पैसे किराए पर देने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। वहीं, ट्रस्ट से डिपॉजिट की राशि भी नहीं वसूली गई है। आप का आरोप है कि सत्तापक्ष एक ओर जनता पर टैक्स और फीस बढ़ोतरी का बोझ बढ़ा रही है तो दूसरी ओर मनपा की जमीनें अपने करीबियों को कौड़ी के दाम पर सौंप रही है।