
टोंक. जिलेभर में बुधवार को तेजा दशमी पर मेलों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने पूजा कर मनोतियां मांगी। वीर तेजाजी महाराज समिति सरवराबाद की ओर से शहर के चतुर्भुज तालाब के समीप तेजाजी के स्थान पर मेले का आयोजन हुआ। तेजाजी महाराज की ज्योत जलाई गई।
तेजाजी के गोठिया ताराचंद ने पूजा की। इस दौरान तेजाजी के लोकगीतों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। समिति अध्यक्ष सायरलाल कीर, संचालक रमेश समरवाल, संगठन मंत्री पप्पू, उपाध्यक्ष जगदीश, पार्षद चौथमल सैनी, देवीलाल, रामफूल, बजरंगलाल ने व्यवस्थाएं की।
इधर, केप्टन कॉलोनी में मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण, राजाराम जाट आदि मौजूद थे।इसी प्रकार देवली के सिरोही स्थित देहलवाल मन्दिर में क्षेत्र मेला लगा।
श्रद्धालुओं ने नारियल व घी का धूप लगाया। दोपहर तक क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पदयात्राएं मन्दिर परिसर पहुंची। ऊंचा व एजेंसी स्थित तेजाजी के स्थान पर मेला लगे। इसमें श्रद्धालुओं ने तेजाजी के दर्शन कर नारियल चढ़ाए।