
उनियारा. गढ़ पैलेस में भाजपा के देहात एवं शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक उनियारा देवली प्रभारी राकेश शर्मा ने गुरुवार दोपहर में ली। इसमें प्रभारी ने राजस्थान व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को सभी कार्यकर्ताओं को घर घर तक बताने की बात कहीं।
प्रभारी ने युवा कार्यकर्ताओं को 26 से 30 अक्टूबर के बीच में एक मोटर साइकिल रैली, जन सम्पर्क रैली तथा भाजपा महाबूथ अभियान के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। बैठक में विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री नरेश बंसल ने राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जैन ने की। बैठक को प्रधान ममता चौधरी ने भी संबोधित किया।
चर्चा का बाजार गर्म- बैठक में उनियारा व आस-पास के क्षेत्र के कुछ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी नहीं पहुंचने की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में चर्चा रही। बैठक मानो ऐसी प्रतीत हो रही थी एक पक्ष के लोगों को ही बैठक में आमन्त्रित किया गया हो। बैठक में पूर्व प्रधान कैलाश चतुर्वेदी, पूर्व जिला उद्योग प्रकोष्ठ के रमेश बढ़ाया, पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष कैलाश चौधरी, बदरी भारती, सुरेश कुमावत, सुरेन्द्र धाकड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल ठाडा सहित नजर नहीं आए।