6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे ईसरदा बांध का निरीक्षण, प्रशासन तैयारियों में जुटा

टोंक. बनेठा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के टोंक जिले में बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध के कार्य का निरीक्षण करने जल्द आएंगे।

Google source verification

टोंक

image

Rakesh Verma

Feb 02, 2024

टोंक. बनेठा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के टोंक जिले में बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध के कार्य का निरीक्षण करने जल्द आएंगे।

उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ईसरदा बांध पर शुक्रवार दिनभर टोंक एवं सवाई माधोपुर जिला के आला अधिकारियों की आवाजाही बनी रही। दिनभर अधिकारी ईसरदा मुख्य बांध परियोजना के अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी एक-दो दिनों में तीन जिलों के लिए वरदान साबित हो रही ईसरदा बांध परियोजना के निरीक्षण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।अधिकारियों का लगा जमावड़ा

सीएम के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां बांध के आसपास की जा रही है। एडीएम देवली हरिताभ आदित्य, सवाईमाधोपुर जिले के चौथकाबरवाड़ा एसडीएम व सहायक कलक्टर यथार्थ शेखर,

उनियारा उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा, नायब तहसीलदार हंसराज मीणा, बनेठा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत, ईसरदा बांध परियोजना अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र लुहाड़िया, भवानी सिंह, सुनील शर्मा, सहायक अभियंता ईसरदा बांध, एसडीएम कार्यालय के सीताराम मीणा,

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित कई अन्य अधिकारी की ईसरदा डेम पर दिनभर आवाजाही बनी रही। ईसरदा बांध परियोजना के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक तैयारियां करते हुए नजर आए।हैलीपेड का हो रहा निर्माण

ईसरदा डेम पर ही हेलिकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। जेसीब से मैदान का समतल किया जा रहा है। ग्रामीणों में दिनभर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चर्चा होती रही।

इनका कहना है…

मुख्यमंत्री दौरा का ईसरदा डेम के लिए प्रस्तावित हुआ है। कब आएंगे, ये कार्यक्रम अभी नहीं आया है। लेकिन उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशानुसार उनके दौरे की तैयारियां की जा रही है।डॉ. सौम्या झा, जिला कलक्टर, टोंक