7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी
Play video

video: नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

सभापति ने जमादार को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाए। लापरवाही पर कार्रवाई जाएगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 6:32 PM IST

टोंक. शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने सुबह घंटाघर से छावनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ऐसे में उनकी गैरहाजरी लगा दी गई। सभापति ने जमादार को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाए। लापरवाही पर कार्रवाई जाएगी।


भर्ती में भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया
नगर परिषद में निकाली गई सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली। उन्होंने नगर परिषद सभापति, आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए।

 

साथ ही भर्ती में भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया गया। रैली में शामिल विजय, गोविन्द, बीना, ललीता, सीमा, राजन, मंजू, प्रेम आदि ने बताया कि सफाई कर्मी भर्ती में नियमों की अनदेखी बरती गई है। ऐसे में ये भर्ती निरस्त की जाए और नए सिरे से भर्ती निकाली जाए। इसके चलते उन्होंने रैली निकाल प्रदर्शन किया।