5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
सीएम भजनलाल शर्मा ने ईसरदा बांध का लिया हवाई जायजा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Play video

सीएम भजनलाल शर्मा ने ईसरदा बांध का लिया हवाई जायजा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बनेठा कस्बे के समीप बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान बांध के निकट हैलीपेड पर बनाए गए कैबिन में कुछ देर अधिकारियों की बैठक भी ली। बांध के निर्माण की प्रगति जानी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 4 Feb 2024, 5:30 PM IST

टोंक. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बनेठा कस्बे के समीप बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान बांध के निकट हैलीपेड पर बनाए गए कैबिन में कुछ देर अधिकारियों की बैठक भी ली। बांध के निर्माण की प्रगति जानी। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से बांध का हवाई सर्वे भी किया।

हालांकि जहां कार्यक्रम स्थल था, वहां तक गए ही नहीं। लोग वहां पर उनका इंतजार करते रहे। इससे पहले सीएम शाम करीब चार बजे ईसरदा डेम के निकट बनाए हैलीपेड पर पहुंचे।

वहां जिला अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं ने अगवानी की। इसके बाद वहां बने कैबिन में अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं से कुछ देर मंत्रणा की। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं गए, वहां पर उनको बांध के कार्य का जायजा लेना था।

हैलीपेड पर ही उन्होंने वहां मौजूद आमजन की समस्याएं भी सुनी। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उनके साथ सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा नेता विजय बैंसला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, सवाईमाधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया आदि भी मौजूद थे।

पीएम मोदी के लोकार्पण की चर्चा
सीएम के दौरे के दौरान भाजपा नेताओं में ये भी चर्चा रही कि सीएम बांध की प्रगति जानने जाए आए थे। साथ ही ये भी निर्देश दिए कि जितना जल्द हो सके, उतना कार्य में तेजी लाए।

प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाए। चर्चा ये भी रही कि इसका लोकार्पण करने के लिए पीएम मोदी भी आ सकते हैं। सीएम के दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

टोंक-सवाईमाधोपुर के अधिकारियों को डेरा
कार्यक्रम स्थल पर टोंक व सवाईमाधोपुर अधिकारियों को भी जमावड़ा रहा। टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा, सवाईमाधोपुर कलक्टर डॉ. खुशाल सिंह, एसपी हर्षवर्धन अगरवाला सहित परियोजना से जुड़े अधिकारी भी मौजूर रहे।