13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
मालपुरा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े हिन्दुवादी संगठन, इलाके में लगा कर्फ्यू – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

मालपुरा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े हिन्दुवादी संगठन, इलाके में लगा कर्फ्यू – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

टोंक

image

rohit sharma

Aug 25, 2018

टोंक।

टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में गुरुवार शाम कांवड़ियों पर हुए पथराव के बाद रात्रि एवं शुक्रवार दोपहर में बिगड़े हालात पर प्रशासन ने आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया। इसके साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों में जाने के लिए गाड़ियों के माध्यम से घोषणा करवाई। जानकारी अनुसार सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं विधायक कन्हैया लाल चौधरी की मौजूदगी में डाक बंगले व बारादरी बालाजी परिसर में हिन्दुवादी संगठनों की बैठक हुई।

इसमें पैदल तिरंगा यात्रा निकालने पर सहमति बनी। जैसे ही तिरंगा यात्रा रवाना हुई प्रशासन ने यात्रा को रोक लिया। इस पर यात्रा दो भागों में अलग-अलग रास्तों से निकलने लगी। जिला कलक्टर आरसी ढेनवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए माणक चौक बाजार से तिरंगा यात्रा को आजाद चौक होते हुए निकालने के निर्देश दिए। इस पर हिन्दुवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए आजाद चौक से नहीं निकालते हुए अपने निर्धारित मार्ग से ही तिरंगा यात्रा निकालने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी भी यात्रा में शामिल हो गए।