
टोंक. रोडवेज बस स्टैण्ड से बमोर अंडर पास तक क्षतिग्रस्त सडक़ से नाराज लोगों ने शुक्रवार को जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर नाराजगी जाहिर की। क्षेत्र के पांचूलाल सैनी, निखिल, अरविंद, अनुपम आदि ने बताया कि ये सडक़ कई महीनों से क्षतिग्रस्त है।
टूटी सडक़ पर हुए गड्ढों तथा उड़ती धूल से दुकानदार समेत आस-पास के लोग परेशान हैं। कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन व नगर परिषद से की, लेकिन सुनवाईनहीं हो रही है। गत दिनों भी लोगों ने विरोध किया था।
तब अधिकारियों ने कहा था कि वे जल्द ही सडक़ का निर्माण कराएंगे, लेकिन अभी तक सुनवाईनहीं की। ऐसे में शुक्रवार को लोगों ने लकडिय़ां, कुर्सियां लगाकर सडक़ मार्ग को जाम कर दिया। बस स्टैण्ड आने वाली व जाने वाली बसों को अन्य मार्ग से होकर जाना पड़ा।