9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
video: तेजाजी महाराज की शोभा-यात्रा व बिन्दोरी में उमडा जनसैलाब, महिलाओं ने 251 कलश धारण कर निकाली यात्रा
Play video

video: तेजाजी महाराज की शोभा-यात्रा व बिन्दोरी में उमडा जनसैलाब, महिलाओं ने 251 कलश धारण कर निकाली यात्रा

ग्राम पंचायत पलाई में श्री वीर तेजाजी महाराज विकास सेवा समिति के तत्वाधान में वीर तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय विशाल मेलें का आयोजन किया गया।  

Google source verification

पलाई. ग्राम पंचायत पलाई में श्री वीर तेजाजी महाराज विकास सेवा समिति के तत्वाधान में वीर तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय विशाल मेलें का आयोजन किया गया। मेलें से पूर्व तेजाजी महाराज की बिन्दोरी व 251 कलशों को महिलाओं ने सिर पर धारण करके भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

 

भुतेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण से पण्डित बालकृष्ण शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण से तेजाजी महाराज की कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा व बिन्दोरी को प्रराम्भ कर मेलें का शुभारम्भ किया।

 

जो रेगर बस्ती, राजकीय विद्यालय, मुख्य बाजार, बस स्टैण्ड, नगरफोर्ट रोड, चारभुजा नाथ मन्दिर, धाकडों का मोहल्ला होकर छिपों का मन्दिर, होती हुई तेजाजी महाराज के प्रांगण में पहुंची।

 

शोभायात्रा व बिन्दोरी का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा व बिन्दोरी में आतिशबाजी, इत्र वर्षा, रंग-गुलाल की बोछारें एवं ड्रोन हेलीकॉप्टर द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई।

 

कार्यक्रम में श्रद्वालुओं एवं महिलाओं का अपार जनसैलाब उमड पडा तथा जिससे पुरा गांव जयकारों से गुंजायमान हो गया। वही तेजाजी महाराज के रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।

 

इधर मिडिया प्रभारी श्योजी लाल धाकड व सांस्कृतिक सचिव पवन कुमार धाकड ने बताया कि 20 सितम्बर को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी। जिसमें कबड्डी, बॉलीबाल, बैडमिटन, आदि प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।