3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
video: कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर आई सामने, बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक रहे डॉ. सुरेन्द्र व्यास के साथ अभद्रभाषा का प्रयोग कर किया दुर्वव्यवहार
Play video

video: कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर आई सामने, बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक रहे डॉ. सुरेन्द्र व्यास के साथ अभद्रभाषा का प्रयोग कर किया दुर्वव्यवहार

बैठक में एकाएक सभी कार्यकर्ता उठ गए तथा आपसी नोंक-झोंक बढ़ गई।  

Google source verification

मालपुरा . प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र मालपुरा-टोडारायसिंह का 4 जुलाई को मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

 

जिसमें जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की बात कही वही कार्यकर्ताओं ने भी नेताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने की बात कही जिससे 25 साल से मिल रही करारी हार के कलंक को मिटाया जा सके। वही बैठक में नेताओं की आपसी गुटबाजी भी खुलकर सामने आई।

 


बैठक में जब एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी को उद्बोधन के लिए बुलाया गया तो उनके उद्बोधन पर पूर्व मंत्री व क्षेत्र में पूर्व विधायक रहे डॉ. सुरेन्द्र व्यास द्वारा बाहरी नेताओं से पूर्व स्थानीय नेताओं द्वारा बोलने की बात कहने तथा बाहरी नेताओं को अपने क्षेत्र में ही कार्य करने की बात पर सतवीर चौधरी के समर्थक भडक़ गए।

 

एकाएक सभी कार्यकर्ता उठ गए तथा आपसी नोंक-झोंक बढ़ गई। अचानक बैठक में हंगामा हो गया। वही कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं को प्रत्याशी बनाने की बात कही। कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने हंगामे को शांत किया तथा बैठक शुरु हुई।