
मालपुरा. कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे घासीलाल चौधरी ने राजस्थान पत्रिका चेंज मेकर अभियान के तहत चर्चा करते हुए बताया कि बिना जातिगत भेदभाव के सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना तथा विधानसभा के लोगों की सेवा करना ही उनका राजनिति में आने का मुख्य ध्येय है।
कांग्रेस पार्टी का मालपुरा विधानसभा से 25 वर्ष से विधायक नहीं बनना तथा पार्टी द्वारा अगर उनको मौका दिया जाता है तो स्थानीय नागरिक होने के नाते प्रतिदिन आमजन की सेवा करना मेरा पुनित कार्य रहेगा।
मालपुरा में ट्रोमा अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 200 बैड की व्यवस्था, रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति करना, क्षेत्र के किसानों की बहुआयामी मांग बीसलपुर का ऑवरफ्लो पानी टोरड़ी सागर व लाम्बारिसिंह के रामसागर बांध सहित चांदसेन व अन्य बांधों में डलवाना रहेगा।
घासीलाल चौधरी ने बताया कि मालपुरा क्षेत्र जयपुर से मात्र 90 किलोमीटर की दूरी होने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र का विकास नहीं होना एक दुर्भाग्य है जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पैदा नहीं होने से युवाओं को मजबूरन पलायन करना पड़ा है। क्षेत्र में रूके पड़े विकास को गति प्रदान करना उनका प्रमुख ध्येय रहेगा।