
टोंक. मालपुरा उखण्ड स्थित तितरिया गांव में दूषित पानी पीने से गुरुवार को चालीस ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं पेट दर्द हो गया। उन्हें मालपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी की जलदाय विभाग के अधिकरियों से शिकायत की गई थी।
इसके बावजूद न तो जलदाय विभाग न ही ग्राम पंचायत ने ध्यान दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि गुरुवार को अचानक ही ग्रामीणों के उल्टी,दस्त एवं पेट दर्द की शिकायत होने लगी। ऐसे में उन्हें मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनमें रामनिवास, राजू, हमाम, ज्योति, नैराज, कविता, संतरा,अशोक, पूजा, कविता पुत्री राजू, राजेश, बनवारी, लादू, सुवा, आरती, मनीष, पूजा पुत्री बैजनाथ, नन्दू, कविता पुत्री बैजनाथ, लाली, गणेशी,भूरा, कविता पुत्री रामप्रसाद, सन्जू, सायर, अनिल, रामस्वरूप, नन्दकिशोर, सीमा, श्रीराम सहित 40 महिला,पुरुष एवं बच्चे शामिल हैं।