5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
माता के भक्तों को पकवानों की मनुहार
Play video

माता के भक्तों को पकवानों की मनुहार

टोंक. उनियारा. बरवाड़ा माताजी के जाने वाले पैदल यात्रियों की रेलमपेल शनिवार रात से बनी है। पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह उनियारा के पलाई मार्ग सहित सवाई माधोपुर मार्ग, कृषि मंडी के पास भंडारे आयोजित हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 28 Jan 2024, 7:38 PM IST

टोंक. उनियारा. बरवाड़ा माताजी के जाने वाले पैदल यात्रियों की रेलमपेल शनिवार रात से बनी है। पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह उनियारा के पलाई मार्ग सहित सवाई माधोपुर मार्ग, कृषि मंडी के पास भंडारे आयोजित हुए।

जहां लोगों को गरम-गरम पकौड़ी, हलवा, पुड़ी दाल, नुक्ति, पकौड़ी, चाय, इमरती, जलेबी, गाजर का हलवा जगह दिया जा रहा था। बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर परिसर में भोजन तथा चामुंडा माता परिसर में पंकज प्रसादी करवाई जा रही थी।

भंडारे में श्रीकल्याण पदयात्रा समिति की और एवं अन्य कहीं संस्थाओं की ओर से भंडारे आयोजित हो रहे थे। पैदल यात्री नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर माताजी के भजनों पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह माता जी के जयकारे लगा रहे थे। पैदल यात्रा आने वालों में दूनी, घाट, पनवाड़, आवां, नैनवां, नगर, पलाई, ककोड़, टोंक सहित अन्य कई मार्गों से पैदल यात्री आ रहे थे।

पदयात्रियों के स्वागत में उमड़े लोग…

टोंक. इन दिनों जिलेभर में विभिन्न धार्मिक स्थानों के लिए पदयात्राओं का दौर शुरू हुआ। इसी के तहत चौथमाता पदयात्रा संघ टोंक की ओर से चौथ माता बरवाड़ा के लिए पदयात्रा रवाना हुई। इसका जगह-जग स्वागत किया गया। पदयात्रा अहमदपुरा चौकी गांव पहुंची तो वहां कांग्रेस देहात अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।

उन्हें फूल मालाएं पहनाई तथा अल्पाहार कराया गया। साथ ही उनके आराम की व्यवस्था की गई। इस दौरान मीना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम मीना, सावलराम मीना, रामकेश, राजेश शर्मा, प्रभुलाल बैरवा, सत्यनारायण स्वामी, सियाराम आदि मौजूद थे।

वनखंडी बालाजी पदयात्रा 15 को…

राष्ट्रीय रक्षा संगठन जिला शाखा टोंक के तत्वावधान में तपोभूमि वनखंडी बालाजी फलोदी सवाईमाधोपुर के लिए पदयात्रा 15 मार्च को रवाना होगी।

इसका निर्णय रविवार को गोपालजी महाराज मंदिर में संगठन जिलाध्यक्ष महंत सुरेश दुबे के सान्निध्य में आयोजित बैठक में किया गया। संगठन शहर अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि सुबह 7 बजे गोपालजी मंदिर से पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मनमोहन शर्मा, अनिल शर्मा, बालमुकुन्द शर्मा, भजनलाल सैनी, मोहन खंडेलवाल आदि मौजूद थे।