
टोंक. पीपलू के नाथड़ी स्थित पेट्रोल पम्प पर हुई लूट व हत्या का खुलासा नहीं होने पर जिले के पेट्रोल पम्प 16 अगस्त को बंद रहेंगे। इसका निर्णय सेामवार को सर्किट हाउस में जिला पेट्रोलियम संघ की हुई बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध गोगिया ने की।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि 15 अगस्त रात 12 बजे से 16 अगस्त रात 12 बजे तक जिले के सभी कम्पनियों के पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे। इन पर डीजल व पेट्रोल की बिक्री नहीं होगी। इसका कारण है कि पुलिस लूट व हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
गत 22 जुलाई को नाथड़ी पेट्रोल पर बाइक पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक जने की मौत हो गई थी तथा एक घायल हो गया था। इससे पेट्रोल पम्प चालकों में नाराजगी है। एचपीसीए के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेश बंसल ने बताया कि बैठक में राजाराम चौधरी, राजीव बंसल, हरकचंद गोलेछा, अतुल अग्रवाल, विनोद गर्ग मौजूद थे।