Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: कांग्रेस के 55 साल के विकास पर भाजपा के 14 साल भारी: प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

कांग्रेस के शासन में परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। आजादी के बाद से अब तक 55 वर्ष तक देश पर कांग्रेस ने शासन किया है। भाजपा ने अब तक मात्र 14 वर्ष शासन किया है। भाजपा के 14 वर्ष विकास कार्यों में कांग्रेस 55 साल के शासन पर भारी है।  

Google source verification

टोंक. कांग्रेस के शासन में परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। आजादी के बाद से अब तक 55 वर्ष तक देश पर कांग्रेस ने शासन किया है। भाजपा ने अब तक मात्र 14 वर्ष शासन किया है। भाजपा के 14 वर्ष विकास कार्यों में कांग्रेस 55 साल के शासन पर भारी है। लोग अभी अपातकाल में मिले कष्टों को भूले नहीं है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने टोंक में गांधी पार्क में आयोजित आठ साल बेमिसाल सेवा सुशासन व कल्याण सभा के दौरान कही।


प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी को नोटिस जारी करने पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। और भ्रष्ट्राचार से बचाने का कार्य कर रही। कांग्रेस के शासन में सर्वाधिक घोटाले हुए है। जबकि भाजपा ने अब तक जो भी वादा किया है उसे पूरा किया है।

पूनिया ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। देश में सर्वाधिक 32 प्रतिशत बेरोजगार राजस्थान में है। रीट सहित अनेक परीक्षाओं के पेपर आउट हो चुके है। पूनिया ने केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य भी गिनाएं।


सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जोनापुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का सम्मान व साख बढ़ाई है। सांसद ने केन्द्र सरकार द्वारा क्षेत्र में करवाएं गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

इसके अलावा जिला प्रमुख सरोज बंसल, विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अशोक भादरा ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं मंच संचालन जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ने किया। सभा में शहर सहित जिले के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रेल का पैसा दूंगा: सांसद

सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जोनापुरिया ने कहा कि संसद के दूसरे बजट में रेल के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए थे, जिससे सर्वे हुआ था। राज्य सरकार उसके हिस्से की राशि दे तो वह तीन दिन में 500 करोड़ रुपए स्वीकृत करा देंगे।

चर्चा में रहे बैनर-फ्लैक्स

टोंक. सभा में मंच पर लगे फ्लैक्स में प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय गृहमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फोटो नजर आए। वहीं सभा स्थल के आस-पास लगे बैनर व फ्लैक्स में भी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का फोटो नजर नहीं आया। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों के फोटो लगे नजर आए।

पाकिस्तान के छात्रों का बना सहारा

विश्व को अब भारत की ताकत का अहसास हो गया है।रूस युक्रेन युद्ध के दौरान केन्द्र सराकार ने भारतीय छात्रों व लोगों को सकुशल वापस लेकर आए। युक्रेन में फंसे पाकिस्तान के छात्र भी तिरंगे का सहारा लेकर वापस लौटे।

यह रहे मौजूद
मंच पर पूर्व विधायक अजीत मेहता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर ङ्क्षसह चौहान, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मीणा, निवाई पालिका चेयरमैन दिलीप इसरानी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोलाल चौधरी, प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा आदि मौजूद रहे।