10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: श्याम बाबा को पंचामृत से स्नान करा धारण कराए धवल वस्त्र, देर रात भजन कीर्तन के बाद खीर का लगाया भोग
Play video

video: श्याम बाबा को पंचामृत से स्नान करा धारण कराए धवल वस्त्र, देर रात भजन कीर्तन के बाद खीर का लगाया भोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 3:10 PM IST

टोंक . शरद पूर्णिमा के तहत बुधवार को जिले के मंदिरों में पंचामृत से स्नान कराकर ठाकुरजी को धवल वस्त्र व मुकुट धारण कराए गए। श्रद्धालुओं ने घरों व मन्दिरों में झांकियां सजाकर शरद महोत्सव के अवसर पर भगवान को खीर का भोग लगाया। महिला मण्डलों की ओर से मन्दिरों में संकीर्तन व अन्य आयोजन हुए।

 

शरद पूर्णिमा होने से दिनभर मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इसी प्रकार श्री श्याम मंदिर में भी शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का श्वेत वर्ण का आलोकिक श्रृ़ंगार सजाकर विशेष झांकी सजाई गई श्याम मंदिर प्रागण में मंदिर प्रबन्ध समिति की और से मंदिर में ठाकुर जी को खीर का भोग लगाया गया ।

 

देर रात तक चले भजन कीर्तन के आयोजन के पश्चात श्याम प्रभु की महाआरती का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाआरती कर के प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के सन्नी बंसल , बेनी प्रसाद गोयल, गोविन्द गोयल ,योगेश बंसल, सत्यनारायण गौतम, शैलेन्द्र गर्ग, एवं सभी श्याम भक्त उपस्तिथ रहे ।